
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के चंद्ररेखा गांव के पास बुधवार सुबह पोल संख्या 225/3 व 225/5 के बीच अप लाइन में रंजन लाहा (24) ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बड़ा उलदा निवासी आशीष सिंह के घर के बाहर ग्रामीणों ने कटा हुआ सिर देखा तो क्षेत्र में चारों तरफ सनसनी फैल गयी. कुछ घंटों बाद ही पता चला कि करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर एक युवक ने आत्महत्या की है. (नीचे भी पढ़ें)

अनुमान लगाया जा रहा है कि कटी सिर को किसी कुत्ते द्वारा लाया गया होगा. सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी और आरपीएफ के कमलेश्वर तिवारी घटनास्थल पहुंचे. साथ ही कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजवा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

घटनास्थल पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट : शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट, मोबाइल फोन, कपड़ा, पर्स और बैग बरामद किया है. बैग में बैंक खाता, आधार कार्ड, एनसीसी, मैट्रिक, इंटर व ग्रेजुएशन आदि के सर्टिफिकेट रखे हुए थे. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि “यह सभी के लिए कठिन फैसला है लेकिन मेरे पास और कोई चारा नहीं है. मैं निराश हूं और हर क्षेत्र में असफल हूं. मैंने बेहतर जीवन के लिए सफलता की कोशिश की है लेकिन दुर्भाग्य से मेरा प्रयास पर्याप्त नहीं था. मेरा परिवार इतना प्यारा है कि वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और मेरी देखभाल करते हैं लेकिन एक दिन सभी को इस दुनिया से जाना है, मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं. यह मेरा अपना निर्णय था, सॉरी. इंचाडीह थाना क्षेत्र के गांव दिरूलडीह, जिला सरायकेला खरसावां निवासी जीवन चंद्र लाहा के पुत्र रंजन लाहा है. जो एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में अपने किसी रिश्तेदार के घर में रहता था.














