जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट कंपनी की अधीकृत यूनियन गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन के बीच शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2021-2022 का वार्षिक बोनस पर समझौता हो गया. यूनियन अध्यक्ष और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भी अपना लीडरशिप साबित करते हुए अब तक का बेहतर बोनस समझौता किया. समझौते के मुताबिक लाभप्रदता ( प्रोफिटेबिलिटी) पर 60 फीसदी वेटेज दिया गया. (नीचे भी पढ़ें) इसे भी देखें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता हुआ, टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस दिलाना कितना मुश्किल हुआ, कैसे और क्या लाभ होगा, जानिये टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियों की जुबानी, टाटा स्टील के बोनस को लेकर honeydew-opossum-969929.hostingersite.com/ की संवाददाता अन्नी अमृता ने विस्तार से अध्यक्ष टुन्नु, महामंत्री सतीश और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश से की बात, देखिये-video-news-youtube पर देखिये-video
उत्पादकता (प्रोडक्टिविटी) में 30 फीसदी वेटेज दिया गया और सुरक्षा यानी सेफ्टी पर 10 फीसदी का वेटेज दिया गया. वित्तीय वर्ष में अच्छा लाभ होने के कारण कर्मचारियों को इस बार 20 फीसदी एवं 5000 रुपये का अतिरिक्त बोनस की राशि भी देने का समझौता किया गया. इस समझौता से कुल 935 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. बोनस की राशि 5 करोड़ 39 लाख 97 हजार 607 रुपये बांटी जायेगी. इसमें पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 81,616 रुपये की राशि दी जायेगी जबकि न्यूनतम 33,743 रुपये की राशि दी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता, कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त 20 हजार रुपये कैश, 2024 तक के लिए यूनियन ने लागू करा लिया पुराना ही बोनस फार्मूला, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु एंड टीम ने दिखायी लीडरशिप, जानें क्या हुआ बोनस समझौता
एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का अधिकतम 60, 843 रुपये की राशि दी जायेगी. एनएस ग्रेड के न्यूनतम 18,459 रुपये की राशि दी जायेगी. इस समझौते पर टिनप्लेट के एमडी आरएन मूर्ति एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के अलावा (वीपी)) संतोष एंटोनी, (जीएम वर्क्स) डॉ सरोजति डे, (चीफ फाइनेंस) राजीव कुमार चौधरी (चीफ मेडिकल), डॉक्टर रेखा सिंह गांगुली, (डीजीएम, एचआरएम), हरजीत सिंह, यूनियन उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान , सह सचिव पी रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक प्रशासन राजेश कुमार एवं प्रबंधक (एचआर ) गुरप्रीत सिंह शामिल थे.




