जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी का विस्तार को हरी झंडी दिखा दी गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका शिलान्यास भी कर दिया. इसका विस्तार अभी के 4,15,000 टन प्रति वर्ष की क्षमता को बढ़ाकर 7,15,000 टन प्रति वर्ष किया जाना है. इसका विस्तार 2026 तक पूरा किया जाना है. टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट की स्थापना 1920 में की गयी थी. इसमें 1922 में टिनप्लेट का हॉट डिप्ड बनाया गया था. 1979 में इलेक्ट्रोलाइटिक टिनप्लेट की स्थापना की गयी जबकि 1996 में कोल्ड रोलिंग मिल की स्थापना की गयी. 2012 में टिनप्लेट का विस्तार 3 लाख टन प्रति वर्ष तक हुआ. इसका 2020 में सौ साल पूरा हुआ. इसके बाद करीब 2000 करोड़ का निवेश करने के बाद इसकी क्षमता को बढ़ाकर 0.415 मिलियन टन किया गया जबकि अभी एक बार फिर से 2245 करोड़ रुपये का निवेश कर इसकी क्षमता को 7,15,000 टन प्रति वर्ष किया जाना है. पर्यावरण अनुकूल प्लांट की स्थापना की जारही है जबकि मैन मशीन इंटरफेस के सिस्टम कोही बंद कर सुरक्षा के सारे मानकों का पालन करते हुए नया प्लांट को स्थापित किया जाना है.











