
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दाखिला लिया जा रहा है. इंटर पास लड़कियां इसके लिए अपना दाखिला ले सकती है. सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक टीएमएच के पास स्थित कॉलेज कैंपस में इसके लिए फार्म उपलब्ध है, जिसको लिया जा सकता है. यह शर्त है कि गैर शादीशुदा लोग इसमें दाखिला ले सकते है. यहां चार सार का बेसिक बीएससी की पढ़ाई करायी जायेगी. इसके लिए आवेदक को एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट टाटा स्टील लिमिटेड के नाम से देना होगा. आवेदक को फिजिकक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. किसी भी बोर्ड से पास आउट लड़कियां यह दाखिला ले सकते है.











