
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गदड़ा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसी की बड़ी बहन का देवर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करता रहा. अब मामला सामने आने पर वह शादी से इंकार कर रहा है. मामले को लेकर पीड़िता परसुडीह थाना पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इधर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसकी बड़ी बहन का देवर के साथ बीते एक साल से संबंध है. आरोपी उसके घर आना जाना करता था. इसी बीच उससे शादी की बात कही और इसके साथ यौन शोषण करने लगा. अब जब उस पर शादी का दबाव बनाया गया तो वह शादी से इंकार कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





