गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बड़े सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र का है, जहां 15 श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी कार सरयू नहर में पलट गई. इस हादसे में कुल 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी शवों की पहचान की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही सभी मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी कार मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने निकले थे तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, और हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.














