
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन(पंजीकृत) 2019-22 सत्र का केंद्रीय निर्वाचन कोलकाता के हावड़ा स्थित होटल आकाश में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार की डॉ हिना सिंह जूदेव लगातार तीसरी बार संगठन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई. वहीं जमशेदपुर की भारती सिंह को लगातार चौथी बार वीरांगना का अंतरराष्ट्रीय महासचिव चुना गया. विदित हो कि भारती सिंह मेसर्स समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक राजेश सिंह की पत्नी और वीरांगना संगठन की संस्थापकों में से हैं.

बाबु वीर कुंवर सिंह की प्रपौत्री रेणु सिंह लगातार दूसरी बार संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुनी गई हैं. इस प्रकार संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी में जमशेदपुर की दो वीरांगनाओ को स्थान मिला है. रंभा सिंह को अमेरिका वीरांगना का कार्यकारी अध्यक्ष तथा रीनाबा चूड़ासमा को महासचिव चुना गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दोबारा पर्थ, आस्ट्रेलिया की रूपाबा जाडेजा को चुना गया है.

नेपाल प्रतिनिधि के रूप में काठमांडू की सबिता सिंह सहित कुल छह वीरांगनाओं को स्थान दिया गया है. उत्तर प्रदेश की सीमा परिहार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, हमीरगढ़, राजस्थान की रानी दिव्या युगप्रदीप सिंह और गुजरात की भावनाबा जडेजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है. राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर बनारस की वंदना रघुवंशी और हरियाणा की बबीता सिंह तंवर को चुना गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलवर की कमलेश सिसोदिया, लोनी की डा उषा किरण, भिवानी की रेखा राघव, दिल्ली की नीलम सिंह, एडवोकेट रेखा भदौरिया और रुक्मिणी सिंह तथा पटना की विभा सिंह के अलावा सभी राज्यों की अध्यक्ष और महासचिव को शामिल किया गया है. निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज, कोलकाता के मुख्य संरक्षक जेपी सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एमएस सिंह मानस सहित अन्य अतिथियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी. संगठन की आमसभा सह सम्मान समारोह में निर्वाचित पदाधिकारियों को ध्वनिमत से स्वीकृति भी प्रदान की गई.




