
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने कोवाली की युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी प्रदीप हांसदा उर्फ प्रकाश उर्फ चौधरी को तिरिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि आरोपी युवक ने कोवाली की युवती को बहला कर आदित्यपुर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत युवती ने आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई थी. वहीं देर रात गुप्त सूचना मिलते ही टीम का गठन कर तिरिंग में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना सितंबर महीने के 24 तारीख की बताई जा रही है.




