
घाटशिला : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन का पालन ग्रामीण खुद ही कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण के भय से ग्रामीणों ने खुद ही गांव में बैरियर लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है. घाटशिला प्रखंड के जयरामडीह गांव के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने बांस का बैरियर लगाकर बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश निषेध कर दिया है. बैरियर पर हस्त लिखित बैनर लगाया गया है. बैनर में लिखा हुआ है कि गांव में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है, अगर कोई व्यक्ति प्रवेश करता है और पकड़ा जाता है तो उक्त व्यक्ति से 5 हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा. इसी तर्ज पर अनुमंडल के हर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा गांव के मुख्य द्वार पर बास का बैरियर लगाकर बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश निषेध किया है.















