चक्रधरपुर:पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री परिसर में नाबालिग के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस के सामने पूरे मामले का खुलासा हुआ. पीड़िता के अनुसार, एक शादीशुदा युवक उसे झांसे में लेकर अपने साथ ले गया और करीब एक महीने तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा. आरोप है कि चक्रधरपुर लौटने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने भी अलग-अलग जगहों तथा एक ईंट भट्ठे में उसके साथ दुष्कर्म किया.सोमवार को आरोपी कथित तौर पर नाबालिग को स्टेशन पर छोड़कर चला गया. (नीचे भी पढ़े)

बाद में उसे दोबारा सेकेंड एंट्री परिसर में बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामले को संभाला. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते पीकूल प्रधान और जतिन प्रधान गांव जोड़ो को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. चक्रधरपुर महिला थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग कैसे सीकेपी स्टेशन पहुंची. कहां की रहने वाली है. इसके अलावा और भी विषयों पर जानकारी जुटा रही है.















