रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : मनोहरपुर के अंकिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शित किया. अमिता तिर्की हत्याकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश चरम पर है. इस घटना को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया. कैंडल मार्च मृतका अमिता तिर्की के तिरला आवास परिसर से उंधन, मनोहरपुर बाजार, लाइन पार व आस-पास क्षेत्रों से होते हुए निकाली गई.(नीचे भी पढ़ें)

कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया. अमिता की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. संगठन के लोगों ने कहा कि इस घटना से महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का खौफ फैल गया है. क्षेत्र में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रखंड के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग में तेजी लाने की मांग की है. कैंडल मार्च के दौरान थाना प्रभारी जवानों के साथ मौजूद थे.(नीचे भी पढ़ें)

पुलिस प्रशासन से अमिता के परिवार वालों को न्याय एवं हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई. इस मौके पर भाजपा नेता सह मनोहरपुर, आनंदपुर उरांव सरना समिति के बोदे खलखो. मुखिया रानी कच्छप, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की, रवि लकड़ा, जेएमएम नेता बंधना उरांव, छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर युवा अध्यक्ष तिला तिर्की, बिरसा धनवार, कर्मा उरांव, इंद्रजीत समद, मनोहरपुर, आनंदपुर आदिवासी सरना उरांव समाज के हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल थे. कैंडल मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं विधिव्यवस्था को लेकर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार स्वयं पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे.














