चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मेराल्गदा गांव के जंगल से पुलिस ने आइडी बम को जब्त किया है. नक्सलियों द्वारा आइइडी बम को जमीन में स्थापित कर दिया गया था. पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, 205 बटालियन कोबरा और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम द्वारा सघन अभियान चलाया गया, जिसके बाद आइइडी बम को बरामद किया गया. लगातार आइइडी ब्लास्ट को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बम निरोधक दस्ता ने मेरालग्दा गांव से गोइलकेरा पुलिस के सहयोग से यह कदम उठाया गया है. जिला पुलिस ने संयुक्त रुप से यह अभियान चलाया गया.



