
चक्रधरपुर : आखिर विधायक सुखराम उरांव का डीसी चाईबासा को ट्वीट और डीसी चाईबासा के द्वारा संज्ञान लेते ही कटक से केंद्रपाड़ा, जो लगभग 80 किलोमीटर दूर है, बस अचानक दौड़ पड़ी और वहां पर फंसे मजदूरों को लेकर पश्चिमी सिंहभूम पहुंची. हुआ यूं कि केंद्रपाड़ा में फंसे मजदूरों ने विधायक को सूचना दी थी कि उनके यहां बस आने की संभावना नहीं है और वे फंसे हुए हैं. इसकी जानकारी होते ही विधायक सुखराम ने डीसी चाईबासा को ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी. इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए डीसी ने नोडल पदाधिकारी को सूचना दी और कटक से गाड़ी सीधे केंद्रपाड़ा गयी. वहां से मजदूरों को लेकर जिला आयी जहां से चक्रधरपुर पहुंची और चक्रधरपुर के विभिन्न गांव में मजदूरों को पहुंचाया गया. इस कार्य को लेकर मजदूरों और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. मजदूरों ने विधायक सुखराम उरांव का आभार व्यक्त करते हुए उनके पुत्र सन्नी उरांव को भी धन्यवाद दिया है. इधर विधायक सुखराम उरांव ने भी ट्वीट कर डीसी चाईबासा को धन्यवाद दिया है.















