रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति एवं मागे पर्व के शुभ अवसर पर गोपीनाथपुर हरिजन बस्ती, लौजोड़ा काला एवं लौजोड़ा खुर्द में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ी वितरित की गई.साड़ी वितरण के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. महिलाओं ने इस पहल को पर्व की खुशियों से जोड़ते हुए सराहना की. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, शेखर बोदरा, अर्जुन मुंडा, शिव शंकर बोदरा, किशोर बोदरा, शांति गगराई, पिंकी जमुदा, मनोज बोदरा, सिंहराय गागराई, भीमसेन मुंडा, निरंजन महतो, कड़े माझी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलाल मुंडा ने कहा, “मकर संक्रांति और मागे पर्व हमारी परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं. इन पर्वों का असली अर्थ तभी पूरा होता है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचें. महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण समाज को मजबूत बनाता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और पर्वों की पवित्रता बनी रहती है.















