रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हरिजन बस्ती में आयोजित टुसू पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन सन्नी उरांव, प्रखंड अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा, के द्वारा फीता काटकर किया गया. उद्घाटन के पश्चात पंडित लक्ष्मी कांत दुबे ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई. कार्यक्रम के दौरान टुसू पर्व की परंपराओं, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया.(नीचे भी पढ़े)

टुसू पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. पारंपरिक गीत-संगीत और साज-सज्जा से पंडाल आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस अवसर पर विवेक कुमार, करण मुखी, रोहित मुखी, विक्की मुखी, आकाश मुखी, दिलीप मुखी, चंदन मुखी, नीरज मुखी, दीपक मुखी, साकेत मुखी, बिशु लोहार, पप्पू मुखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया.















