रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: चक्रधपुर के हथिया पंचायत के सेताहाका के टोंकाटोला में फुटबॉलर स्व चितरंजन कुजूर की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टून्रामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइल मैच लोकल ब्वायज क्लब चांडिल व रखासाई सीकेपी के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. लेकिन अंत में सफलता लोकल ब्वायज क्लब चांडिल को मिली. फाइनल में चांडिल ने सीकेपी टीम को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया. तीसरे स्थान पर एफसी सरना और चौथे स्थान पर कृष्णा ब्रदर्श रामड़ा की टीम रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप स्थानीय विधायक सुखराम उरांव मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि विधायक सुखरांम उरांव ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया.विजेता टीम को 70 हजार नकद व उपविजेता टीम को 40 हजार नकद पुरस्कार दिए. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20-20 हजार नकद पुरस्कार दिया. इस अवसर पर उरांव सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत तिर्की जिला झामुमो उपाध्यक्ष राहुल आदित्य , उरांव सरना समिति के उपसचिव बबलू लकड़ा, सिद्धार्थ पूर्ति, अरुण टोप्पो, सूरज टोप्पो ,समीर खलखो, संतोष खलखो जगन्नाथ मिंज, मुन्ना मिंज मौजूद थे.



