रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित ऊर्जा मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऊर्जा मित्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने अन्य अतिथियों के साथ ऊर्जा मित्रों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की.विधायक श्री उरांव ने कहा कि ऊर्जा मित्र विद्युत विभाग और उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी मेहनत और समर्पण से आम लोगों तक बेहतर बिजली सेवाएं पहुंच रही हैं. उन्होंने सभी सम्मानित ऊर्जा मित्रों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में एमडी जावेद, अरसद नदीम, भीम विश्वकर्मा, लालबहादुर सुरीन, गोपीनाथ साहू, नयन प्रधान, संजय प्रधान, अमन कुमार, सत्य प्रधान एवं बबलू प्रधान को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन विद्युत विभाग के सहायक अभियंता भामापद टुडू ने किया. इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे. ऊर्जा मेला के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान, विद्युत योजनाओं की जानकारी तथा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.















