चाकुलिया: चाकुलिया भाजपा कमेटी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन 24 जून को होगा. यह जानकारी पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्थो महतो ने दी है. श्री महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 24 जून को सांसद कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
कहा की भाजपा कमेटी द्वारा आबुआ आवास योजना के लाभुको को समय पर रूपए भुगतान करने ,मईंया सम्मान योजना की राशि का भुगतान हर माह देने, चाकुलिया के प्रत्येक लैम्पस में किसानों की बीच धान बीज का वितरण अविलंब करने,हर किसान को केसीसी लोन देने समेत 9 सूत्री मांग पर धरना देने की बात कही है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है.








