
चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरु से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. प्रशासन की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला का शव जमीन से निकलवाने और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है. दरअसल. किरीबुरु थाना क्षेत्र के गाड़ा हाटिंग निवासी बेबी लागुरी ने पति माधव लागुरी के साथ हुए विवाद के बाद 4 जनवरी को अपनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना परिवारवालों ने पुलिस को ना देकर घर के पीछे दफना दिया था. बीते दिनों अखबारों में खबर छपने के बाद मामला प्रकाश में आया और मजिस्ट्रेट जगन्नाथपुर की कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा लकड़ा, किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने कब्र से शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि यह माला सामने आया है कि उक्त महिला ने आत्महत्या नहीं की है जबकि उनकी हत्या की गयी है. पुलिस को इसकी शिकायत मिलने के बाद तत्काल शव को अपने कब्जे में लिया और जांच करने के लिए पोस्टमार्टम भेज दिया है. उक्त महिला के ससुरालवालों की तलाश की जा रही है. उक्त महिला ने 4 जनवरी की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मृतका के चार छोटे बच्चे है. उनका लालन पालन और शिक्षा की समस्या उत्पन्न हो चुकी है.





