चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी के प्रथम प्राचार्य महात्मा हंसराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि महात्मा हंसराज ने डीएवी आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.(नीचे भी पढे)
वे महान शिक्षाविद थे और देश की सेवा में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया. संस्कृत शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि महात्मा जी सत्संग प्रेमी और स्वतंत्र विचारों के थे. वे आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद के अनुयायी थे. कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा संगीत शिक्षक के निर्देशन में ‘ गुरुदेव’ शीर्षक गीत प्रस्तुत किया गया. छात्रा हीरल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. इस अवसर पर हवन यज्ञ संपन्न कराया गया.




