जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा न्यू रानीकुदर स्थित इकरा मस्जिद में रमजान-उल-मुबारक की 26वीं तारीख को नमाज ए तरावीह (कुरआन की तिलावत मुकम्मल) होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें इस वर्ष हाफिज कारी मुस्तफा रजा अजहरी ने तरावीह की नमाज पढ़ाई. (नीचे भी पढ़ें)
मो महताब आलम विगत कई वर्षों से इकरा मस्जिद में इमामत कर रहे हैं. उन्हीं की देखरेख में मदरसा अजीजुल इस्लाम में बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं. इस साल 7 बच्चों ने कुरआन शरीफ की तालीम को मुकम्मल किया है. सम्मान समारोह में इकरा मस्जिद के अध्यक्ष औरंगजेब खान, उपाध्यक्ष तौफीक खान, हाजी अजीज अहमद ने बारी-बारी से हाफिज कारी मुस्तफा राजा अजहरी, मस्जिद के इमाम मो महताब आलम, मस्जिद के खादिम मो रहीम को पगड़ी पहनाकर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा इस साल रमजान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद में 7 लोग एत्तेकाफ में बैठे हुए हैं जो ईद की चांद की शहादत के बाद मस्जिद से बाहर आएंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से इकरा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष औरंगजेब खान, उपाध्यक्ष तौफीक खान, अजीज अहमद, अकाउंटेंट शाबाज़ नवाज, मोहम्मद सिकंदर चुन्नू, मुनव्वर अजीज,शमशुल हुदा,मो जावेद,अशफाक आजम, मोहम्मद अकरम, नसीम अख्तर,महताब आलम बाबा, एत्तेकाफ में बैठने वाले व्यक्ति मोहम्मद इमरान,मोहम्मद तनवीर, इरफान आलम,मोहम्मद अर्सलान, मोहम्मद नवाज, नदीम हसन,हाजी मोहम्मद शमी, कुरआन शरीफ की तालीम को मुकम्मल करने वाले बच्चे, मो ज़ैद, मो तकवीम,मो रेहान,मो फ़ास,मो अयाज, साएमा,अफशां पारवीन आदि शामिल थे.



