रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी ने गोइलकेरा प्रखंड स्थित महादेवशाल मंदिर में सावन मास के पहले सोमवार को पूजा अर्चना की. पूजा के उपरांत मौजूद पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान पदाधिकारियों ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर सावन मास में मंदिर परिसर के भीतर तथा आसपास सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ रखने के संदर्भ में भी चर्चा की. इस दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोइलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मंदिर संचालन समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित रहे.



