रामगोपाल जेना,चाईबासा: नितिन प्रकाश को एक बार फिर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया है. इसके साथ ही सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को ही इस वर्ष भी कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया गया.रविंद्र भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.बैठक में चाईबासा के सभी 22 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता नितिन प्रकाश ने की.संचालन महासचिव आनंद प्रियदर्शी एवं उपाध्यक्ष चन्दन पांडेय ने किया.जिसमें संरक्षक राजीव नयनम,मधुसूदन अग्रवाल, मदन मोहन दरीपा और विजय राज यादव बनाए गए. विकास शर्मा, दिलीप खण्डेलवाल, त्रिशानु राय, राजू यादव और चंदन पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया.आनंद प्रियदर्शी महासचिव बने. रंजन सिंह,आशीष सिन्हा, बुलु भगत एवं देवनाथ द्विवेदी को संयुक्त सचिव बनाया गया.नवल किशोर डे को कोषाध्यक्ष एवं विनेश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.(नीचे भी पढ़े)

सुकुमार दरीपा एवं आशीष कुमार सिन्हा को कानूनी सलाहकार का दायित्व सौंपा गया .सदस्यों ने विभिन्न पूजा समितियों की समस्याओं को बैठक में रखा.उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चाईबासा नगर परिषद के भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हैं,इसलिए इस वर्ष समस्याओं का समय रहते समाधान हो जाएगा.अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी सफाई,विद्युत प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं के समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया.समिति की अगली बैठक 28 सितम्बर को होगी.बैठक के अंत मे समिति के संयुक्त सचिव रहे संजय वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.







