चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में आए दिन सुरक्षाबलों के द्वारा आइइडी की बरामदगी की जा रही है. पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से 34 किली वजनी 5 आइइडी बरामद किया गया है. गोईलकेरा के इचाहातु गांव जाने वाले रास्ते में 3 आइइडी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा पटातारोब के नजदीक जंगली पहाड़ी से 2 आइइडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि सुरक्षाबलों के द्वारा 27 मई से नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थाना स्थित कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन की शुरुआत की गई है. ऑपरेशन क्लीन के तहत ही पूरे क्षेत्र में दबिश की जा रही है. जिससे आइइडी और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जा रहे है. ऑपरेशन क्लीन में चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की कई टीमों को लगाया गया है.





