
चाईबासा : सेल मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि के द्वारा महिला समिति समिति अध्यक्ष स्मिता गिरि की अगुवाई में सेल गुवा चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सेल चिकित्सालय के मेल एवं फीमेल वार्ड में भर्ती सभी मरीजों का चिकित्सकों के साथ मुयायना किया गया एवं चिकित्सालय में भर्ती सारे मरीजों की सुविधाओं एवं खाने-पीने की सामग्री की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि जहां कोरोना के कार्यकाल में मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हुई थी, वही वर्तमान में मरीजों की संख्या में काफी कमी पाई गई। साथ ही इस अवसर पर चिकित्सकों के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था पर भी टिप्पणी की गई। साथ ही महिला समिति की दर्जनों सदस्य, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी साथ उपस्तिथ थी।समिति की सदस्याओं मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।चिकित्सालय के चिकित्सकों में शिशु रोग चिकित्सक डॉ अशोक कुमार अमन, डॉ बिप्लब दास डॉ एस सरकार, डॉ आदित्य पारीक, मोनिका भेंगरा व अन्य कई उपस्थित रहे।




