
जमशेदपुर : सरना धर्म कोड को लेकर रविवार को आदिवासी सेंगल अभियान के प्रमुख सलखान मुर्मू के नेतृत्व में मांगो को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टाटा हाता मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में सालखन मुर्मू समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू, बिरसा मुर्मू, सोनाराम सोरेन, सोमाय सोरेन और जूनियर सालखन मुर्मू के अलावा एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. इन सभी पर लॉक डाउन का उल्लघंन करने का आरोप है. बता दें कि सरना धर्म कोड को पास कराने को लेकर आदिवासी समाज ने पूरे देश भर में अभियान चलाया है. इसी अभियान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम किया गया था. यह चक्का जाम का नेतृत्व सालखन मुर्मू कर रहे थे. इस कार्यक्रम के तहत लगभग आधे घंटे तक सभी आदिवासी समाज के लोग सड़क पर बैठ गए थे.






