रामगोपाल जेना/जगन्नाथपुर : जिले के जगन्नाथपुर के मौलानगर निवासी कामरान अंसारी ने वेटलिफ्टिंग में मेंस बेस्ट लिफ्टर (डेडलिफ्ट) का खिताब जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. कामरान ने धनबाद में विगत 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित ओपन कोयलांचल क्लासिक स्पोर्ट्स फेस्टिवल में उम्दा प्रदर्शन कर शानदार जीत हासिल की है. कामरान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल किया. उनकी मेहनत और समर्पण की बदौलत यह सफलता मिली. कामरान ने कहा, “यह मेरी नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र के युवाओं की जीत है. मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.”(नीचे भी पढ़ें)

कामरान की जीत पर क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि सरकार और समाज को ऐसे खिलाड़ियों को समर्थन देना चाहिए ताकि वे और ऊंचाई हासिल कर सकें. कामरान अंसारी की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उम्मीद है कि वे भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे.



