चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया. इस चुनाव में विजय कुमार साव उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए है. कुल 23 में से 21 मत उनको ही मिला है. उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही पूजा गिरी को सिर्फ 22 मत ही प्राप्त हो पाये. निर्वाची पदाधिकारी ने दोपहर बाद उनके विजय होने की घोषणा कर दी. इसको लेकर लोगों में उत्साह रहा. इस दौरान लोगों ने विजय जुलूस निकाला. आपको बता दें कि नगर निकाय के चुनाव में चक्रधरपुर नगर परिषद के चुनाव में झामुमो समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव ने जीत दर्ज की थी. सन्नी उरांव चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के बेटे है, जिन्होंने खरसावां के विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय सिंह गगराई को चुनाव में हराया था.







