चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगरी थाना क्षेत्र के ग्राम खंडखोरी में अधेड़ महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं घटना में इस्तमाल किया गया स्टील का चाकू भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त कुमारडंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी निवासी पुड़वा उर्फ चोके सिंकू (33) है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने बताया कि 1 जून को शुरु गोप की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिली थी. कांड के पश्चात वादी देवेंद्र गोप (47) के फर्दब्यान पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस उपाधीक्ष चाईबासा के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इस कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त पुड़वा उर्फ चोके सिंकू को कुमारडुंगी से गिरफ्तार किया गया. वहीं उसने बताया कि आपसी विवाद में उसने शुरु गोप को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया था. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को जेल भेज दिया गया.






