
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले मनोहरपुर प्रखण्ड के जराईकेला थानांतर्गत सारंडा के तिरिलपोसी के बीहड़ जंगलों में अभियान के दौरान बुधवार को जिला पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. जिसमें ज़िला पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किया है. जिसको अज्ञात नक्सल समूह द्वारा तिरिलपोसी के बीहड़ों पहाड़ी वन क्षेत्र में छुपाया गया था. सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि माओवादी तिरीलपोसी व बिटिकलसोए के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद जमा कर रहे है तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. उसी के मद्देनजर डा प्रेमचंद कमांडेंट-174 वाहिनी के नेतृत्व में सघन सर्च अभियान चलाया गया. इजिसमें दीघा, कलियापोसी और जराईकेला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ ही चाईबासा से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया. इस सघन सर्च अभियान में हजारी लाल द्वितीय कमान अधिकारी, वेणु बाबू एस.सहा.कमा., मनोज कुमार सहा. कमांडेंट, महेन्द्र सिंह महला, दाऊद किंरो एसडीपीओ मनोहरपुर, आशीष भारद्वाज SHO जराईकेला समेत सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. इस सम्बन्ध में विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत जराइकेला थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया है.





