
चाईबासा : जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंद्रजीत महथा ने सोमवार को पांड्राशाली ओपी का निरीक्षण किया. एसपी श्री महथा ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में निरीक्षण किया. इस दौरान लंबित केस के अनुसंधान, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, फरारियों की गिरफ्तारी, वारंट कुर्की के निष्पादन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में एसपी श्री महथा ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







