रामगोपाल जेना/चाईबासा:टोंटो प्रखंड ग्राम किताहातु में राजा के गुलामी एवं अन्याय के खिलाफ आंदोलन में शहीद हुए शहीदरितुई गोन्डाई के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. श्रद्धा सुमन अर्पण में पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बाहुबली के रूप में जाने पहचाने जाने वाले रितुई गोंडाई ने उस समय के राजा जगन्नाथ सिंह के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया. उन्होंने राजा की गुलामी को स्वीकार नहीं किया और उसके साम्राज्य के हस्तक्षेप करने से भी रोका. जिस कारण उस समय राज दरबार के द्वारा उन्हें सजा दिया गया कि उनके सर को चावल कूटने वाले डेकी में कूटकर हत्या की जाए.(नीचे भी पढ़े)
उस समय के राजा के सैनिकों के द्वारा वैसे ही आदेश का पालन करते हुए उनकी निर्मम हत्या किए गए आज भी उनके वंशज हमारे इस ग्राम क्षेत्र में हैं. उनके वंशजों के द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पण किया जाता है. शहीद स्मारक पर सुर सिंह सिंकु पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना किया जाता है जिसमें जोगता सिंकु, सनातन सिंकु, हरिचरण सिंकु, दामु सिंकु, मोयका सिंकु के द्वारा सहयोग किया जाता है. श्रद्धा सुमन अर्पण में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, गोपाल प्रसाद गुप्ता, ब्रजमोहन चातोम्बा, शत्रुघ्न हेंब्रम, चंद्रमोहन तियू सम्मिलित हुए.



