चाईबासा : मनोहरपुर चिरिया मार्ग स्थित नंदपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक ज़ख़्मी हो गये. दुर्घटना में घायल युवक आशीष गुप्ता (25) मनोहरपुर व नितिन कुमार शाह (25) उन्धन का रहने वाला है.
दोनो युवक बाइक से डिमबुली गाँव की ओर जा रहे थे. उसी दौरान नंदपुर पेट्रोल पंप के पास जामदा की ओर से आ रही एक अज्ञात कार बाइक को मार कर मौक्के से फरार हो गयी.वहीं दोनों युवक बाइक से गिरने से घायल हो गये. स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवकों को मनोहरपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों की देख रेख में दोनों युवकों का इलाज चल रहा है.









