
चाईबासा: जिला कांग्रेस कमेटी, चाईबासा द्वारा देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल को स्वतंत्रता संग्राम का महानायक एवं विलक्षण प्रतिभा के युगपुरुष थे. एक साधारण किसान परिवार मे जन्मे अपने कष्टमय पारिवारिक परिवेश के रहते हुए भी कठिन परिश्रम से एक सफल विधिवेत्ता होने के बावजूद वकालत छोड़कर गुजरात के किसानों की दयनीय दशा के जिम्मेदार क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जुझारु लड़ाई लड़कर अंग्रेजो की जड़ें ही हिला दी थी.
पटेल ने किसानों के हक की लड़ाई की सफलता के कारण बारदोली का बहादुर सरदार की उपाधि से ख्यातिमान होकर देश के सिरमौर नेता बनकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे शामिल हुए और महात्मा गांधी के किसान व असहयोग आन्दोलन मे अपनी जुझारु और कुसाग्र व्यक्तित्व से कठिन जेल यातनाओं से तपकर न केवल एक करिश्माई योद्धा बनकर अंग्रेजी हुकूमत की किरकिरी भी बन गए थे. देश को मिली आजादी के बाद अंग्रेज भक्त 565 देशी घरानों को देश के नवश्रजित गणराज्य की मुख्या धारा मे समाहित कराने का कठिन कार्य के लिए सरदार पटेल की श्रेष्ठतम सूझ-बूझ व राजनैतिक पटुता से देश की एकता व अखण्डता के लिए बेमिसाल उपलब्धि के लिए देश सदैव उन्हे याद रखेगा.
मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला जिलाध्यक्ष नीला नाग, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा , राकेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया, मोहन सिंह हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय सिंह तुबिद, शकिला बानो, हैदर अली, संजय चौधरी, चामकिया हांसदा, ओबीसी प्रकोष्ठ के सिकुर गोप, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील दास, कार्तिक बोस आदि उपस्थित थे.





