
चाईबासा- चाईबासा में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंगल खालको ने की. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सवर्सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अप्रैल को सरहुल का शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी. साथ ही सरकार व जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशों का अनुपालन करेगी. सरहुल के दिन सभी अखाड़ा, गांव, टोला अपने- अपने सरना स्थल( चाला टोंका) में बिना भीड़ लगाए सीमित संख्या में लोग विधिवत पूजा- अर्चना करेंगे. सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए सभी मुखियाओं को जिम्मेदारी दी गयी है. बैठक में अध्यक्ष मंगल खालको, सचिव डोमा मिंज, कोषाध्यक्ष कंदरू टोप्पो, सह कोषाध्यक्ष भगवान दास तिर्की, सावित्री कच्छप, विरेंद्र उरांव, गामा बरहा, गणेश तिर्की, लखींद्र खालको, लक्खी टोप्पो, सुखराम सोय आदि ने अपने अपने विचार रखे. इस अवसर पर विभिन्न उरांव अखाड़ा के मुखिया, प्रतिनिधि तथा लोहरा समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे.













