रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना अंतर्गत रोलाडीह गांव में आसमानी बिजली(ठनका) गिरने से महिला की मौत हो गई महिला खेत में काम कर रही थी. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में महिला आ गयी और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. चंचला महतो( 45) नामक महिला दो अन्य महिलाओं के साथ खेत में काम कर रही थी. मृतक महिला के पति का नाम परेश चंद्र महतो है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इस वक्त खेतों में काम चल रहा है. चंचला महतो भी अन्य महिलाओं के साथ खेतों में काम करने गयी थी. काम के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चंचला महतो आ गयी. बगल के खेत में काम कर रही महिलाएं सुरक्षित है.











