पश्चिम सिंहभूम : जगन्नाथपुर उच्च विद्यालय के मैदान में विधायक सोनाराम सिंकु की अगुवाई में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में जगन्नाथपुर प्रखंड तथा आस पास के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा बिरसा मुंडा, फुलो झानो तथा जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद पारंपरिक ढ़ोल नगाडे के साथ शहीद स्थल पर पूजा अर्चना की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हम सभी के लिए गौरव की बात है. (नीचे भी पढ़ें)

देश की आजादी के लिए आदिवासियों ने बलिदान दिया, तब आजादी मिली पर अधिकार नहीं मिला. जल जंगल एक समय हमारा था पर पराया हो गया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि आदिवासी दिवस सिर्फ आदिवासियों का नहीं बल्कि हर जाति हर धर्म के भाईयों के लिए हैं. शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मधु कोड़ा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा व अधिकार होना बहुत जरुरी है. शिक्षा ही विकास को मुख्यधारा से जोड़ता है. आदिवासी समाज आज भी बहुत कम पढ़े है. उन्हें शिक्षित व जागरुक करने की जरूरत हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में प्रभारी विजय खां ,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर,जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू एवं नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती,उपप्रमुख भरत गोप,विधायक प्रतिनिधि,सासंद प्रतिनिधि गणेश कोड़ा,अमोद साव,बंसत गोप,आतफ आलम,लड्डुवा सिंह,मो.छोटु,मोनु धटवरी,संजय गुप्ता आदि शामिल हुई. अतिथि में जन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन प्रसाद,जगन्नाथपुर सीओ ललित भगत,नोवामुंडी सीओ सुनील चंद्र,एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग, किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुजुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



