रामगोपाल जेना,चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ के द्वारा रविवार को स्थानीय पुलहातु मध्य विद्यालय में समाज के बच्चों का टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 9वीं 10वीं एवं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी बनाया गया . प्रतिभागियों में चाईबासा के सातों अखाड़ा के छात्र-छात्राओं के अलावे कांकुशी, खुर्शी,चक्रधरपुर,जमशेदपुर जगन्नाथपुर, चौका चांडिल आदि के करीब 175 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. अध्यक्ष संचू तिर्की एवं मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा ने प्रतियोगिता कराने के उद्देश्य के संबंध बताते हुए कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के बीच प्रतिभा की खोज करना एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनमें रूझान पैदा करना है. सभी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के प्रति काफी उत्साहित नजर आए. आगे उन्होंने बताया कि यह टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा पिछले वर्ष से ही आदिवासी उरांव समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर आरंभ की गई है. (नीचे भी पढ़े)
विदित ही है कि प्रत्येक वर्ष 30 जून को स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष मैट्रिक एवं इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है.साथ ही साथ इसी कार्यक्रम में टैलेंट हंट परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है. परीक्षा का मुख्य संचालक सहदेव किस्पोट्टा एवं नियंत्रक संचू तिर्की के अतिरिक्त परीक्षा को सफल बनाने में सर्वश्री बाबूलाल बरहा,अनिल लकड़ा,लक्ष्मण बरहा,लालू कुजूर दुर्गा खलखो,मंगल खलखो,कृष्णा टोप्पो, सुशील बरहा, सुमित बरहा,महावीर बरहा,संजय नीमा,रोहित खलखो,बिक्रम खलखो,किशन बरहा,बिष्णु मिंज,रोहित लकड़ा,शुभम लकड़ा,सौरभ मिंज,सुभाष कच्छप, चंदन कच्छप,शंभू टोप्पो,खुदिया कुजूर,सीताराम मुंडा,बबलु लकड़ा, भरत लकड़ा,विजय बाड़ा,बाबूलाल कुजूर,सावन खलखो,किरण नुनिया,सरिता खलखो आदि उपस्थित थे .











