जमशेदपुर : एक्सएलआरआई जमशेदपुर के छात्र का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. 23 वर्षीय कोलकाता निवासी ओम पोद्दार नामक छात्र की तबियत ख़राब थी. उसको अस्थमा की शिकायत थी. शुक्रवार की शाम उसकी तबियत खराब हो गयी औऱ अस्थमा का इनहेलर भी उसके पास नहीं था. साथी छात्रों ने उसको कहीं से इनहेलर लाया और उसके बाद उसको दिया. इसके बाद वह सोने चला गया लेकिन शनिवार को वह सोकर नहीं उठा. (नीचे भी पढ़ें)

तब छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि वह बेहोश हालत में है. उसके बाद उसको तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है. इसके बाद परिजनों को उसकी जानकारी दी गई जिसके बाद परिजन आए और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया.




