
जमशेदपुर : तरुण मित्र मंडली की केंद्रीय कमेटी बैठक हुई सोमवार को हुई. बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया. इस क्रम में डोर टू डोर संवाद करने पर बल दिया गया. बैठक मंडली के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान की अध्यक्षता में शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में आफताब खान, महेश प्रसाद, दीपक दास, अशर्फीलाल, चमक लाल, रामदेव दास, सतीश दास, रियाज अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



