
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल के पास 10 सितंबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने उदभेदन कर ल िया है. पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को कांड में प्रयुक्त नकली पिस्तौल और एक गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों में जुम्मन शेख और रंधीर कुमार शर्मा उर्फ आरडीएक्स उर्फ राजा शामिल है. इन दोनों ने मिलकर 10 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया था. इसको लेकर एफआइआर दायर किया गया था. बाद में डीएसपी पटमदा विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुुलिस टीम ने छापामारी की और इस कांड का उदभेदन किया. कांड के उदभेदन करने वाली टीम में उलीडीह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, उलीडीह के अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, आरक्षी आफताब खान, हरिपद महतो, महावीर उरांव, नीलमोहन सिंह व अन्य शामिल है.



