• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

20th-Establishment-Day-of-Jharkhand-Legislative-Assembly : समारोहपूर्वक मना झारखण्ड विधानसभा की 20वां स्थापना दिवस, विधायक नलिन सोरेन उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से अलंकृत, राज्यपाल ने कहा-उल्लास के साथ कमियों के मंथन का समय, मुख्यमंत्री ने कहा-कोरोना के साथ जंग को आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखण्ड विधानसभा का 20वें स्थापना दिवस रविवार को समारोहपूर्वक मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस अवसर पर हर्ष की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर राज्य के वीर सपूतों को नमन। हम सभी के लिए उपलब्धियों पर खुश एवं कमियों पर मंथन करने का समय है। विधानसभा से लोगों की अपेक्षाएं हैं। जनता विकास कार्यों की समीक्षा करती है। विधानसभा ने विगत 20 वर्ष में कई विकास कार्य किये हैं। हमें दलगत भावना से उपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। जनता अपने जनप्रतिनिधि का चयन अपेक्षाओं के साथ करती है। विकास के लिए विधानमंडल को जिम्मेदार माना जाता है। यह याद रखना चाहिए। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

राज्य के विकास में विधानसभा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि आज हम झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ मना रहें हैं। यह अवसर है आंकलन का कि विधानसभा के मापदंडों व आदर्शों को जीवंत रखने में कितने सफल हो सके। सर्वोच्च पंचायत के रूप में विधानसभा ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। वर्तमान नेतृत्व जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल होगी। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

झारखंड अपने अंदर नव ऊर्जा लेकर बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है। इस राज्य की चुनौतियों को खत्म करने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी। राज्य के अंदर संसाधन मौजूद हैं, जिसके बल पर झारखण्ड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है। झारखण्ड के आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है, इसके लिए सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था स्थापित करना होगा। तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा और हम जो सपना देखते हैं। वह पूर्ण भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर समाज की परिकल्पना कानून थोप कर नहीं की जा सकती। हमें खुद यह कार्य करना होगा। तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

महापंचायत राज्य को दिशा देने में लगा रहता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उल्लास का दिन है। खुशी का माहौल है। झारखण्ड ने लंबा सफर तय किया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव हमने देखा है। कई चुनौतियों को स्वीकार है, जिसका गवाह झारखण्ड विधानसभा बना। यह वह महापंचायत है, जहां 81 विधायक मिलकर राज्य को दिशा देने का प्रयास करते हैं। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

कोरोना के साथ जंग आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है
मुख्यमंत्री ने कहा हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। विगत एक वर्ष से कार्यपालिका और विधायिका के सहयोग से हम महामारी के बीच सफलता से आगे बढ़ रहें हैं। झारखण्ड पूरे देश के लिए उदाहरण बना। कोई भय नहीं फैला न भूख से किसी की मौत हुई। कई राज्यों की स्थिति भयावह हो चुकी है। स्थिति सामान्य होने के बाद महामारी का तीसरा अध्याय प्राप्त सूचनाओं के आधार पर खुलता नजर आ रहा है। नई चुनौतियां हमारे सामने हैं। सरकार झारखण्ड में जनजीवन सामान्य करने में जुटी हुई है। कोरोना के खिलाफ जंग को आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है। आमजनों से अनुरोध है कि जब तक इसका पुख्ता इलाज न हो, तबतक सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

ADVERTISEMENT

टॉपर्स को मिला सम्मान
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार कटियार, इंटरमीडिएट विज्ञान टॉपर अमित कुमार, इंटरमीडिएट वाणिज्य टॉपर शुभम कुमार ठाकुर व रूपा कुमारी एवं इंटरमीडिएट कला टॉपर नंदिता हलपाल को सम्मानित किया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

शहीदों के परिजन हुए सम्मानित
राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने अमर शहीद एएसआई गोवर्द्धन पासवान, आरक्षी युधिष्ठिर मलवा, आरक्षी मनोहर हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी अखिलेश राम, आरक्षी खंजन कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक सुकरा उरांव, गृहरक्षक यमुना प्रसाद, गृहरक्षक सकेन्द्र सिंह, गृहरक्षक शम्भू प्रसाद साहू, आरक्षी लाकिंदर मुंडा, चंद्राय सोरेन, रविनाथ सोरेन, लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला, नायक सूबेदार प्रबीर कुमार, सिपाही संतोष गोप, सिपाही कुंदन कुमार ओझा, सिपाही गणेश हांसदा, सिपाही अभिषेक कुमार, हवलदार विजय सोरेन के परिजनों को सम्मानित किया। कोरोना वारियर्स के रूप में विजय बिहारी प्रसाद, अखिलेश कुमार सिन्हा व अन्य को भी सम्मानित किया गया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

ये थे उपस्थिति
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, उत्कृष्ट विधायक नलिन सोरेन, मुख्य सचेतक विरंची नारायण, मंत्रिगण, विधायक गण व अन्य उपस्थित थे।

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur police success- मानगो के खड़िया बस्ती में हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने मारी गोली
खबर

jamshedpur police success- मानगो के खड़िया बस्ती में हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने मारी गोली

June 17, 2026
jamshedpur theft-पटमदा के बेलटांड में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी, नकद समेत दो लाख के बिजली उपकरण उड़ा ले गए चोर, दुकानदारों में रोष
खबर

jamshedpur theft-पटमदा के बेलटांड में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी, नकद समेत दो लाख के बिजली उपकरण उड़ा ले गए चोर, दुकानदारों में रोष

June 17, 2026
jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल
खबर

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

June 17, 2026
Next Post
Jamshedpur : त्योहारों के बाद कोरोना जांच के लिए कल से शुरू हो रहा सघन जांच अभियान, रेलवे स्टेशन पर भी तैनात किये गये एएनएम व एमपीडब्ल्यू, डीसी ने जारी किया निर्देश

Jamshedpur : त्योहारों के बाद कोरोना जांच के लिए कल से शुरू हो रहा सघन जांच अभियान, रेलवे स्टेशन पर भी तैनात किये गये एएनएम व एमपीडब्ल्यू, डीसी ने जारी किया निर्देश

jamshedpur-blood-donation-camp-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सोनारी के रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा-इससे बड़ा कोई दान नहीं

jamshedpur-blood-donation-camp-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सोनारी के रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा-इससे बड़ा कोई दान नहीं

Jamshedpur-cyber-crime : अब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर साइबर अपराधियों ने बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

Jamshedpur-cyber-crime : अब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर साइबर अपराधियों ने बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur police success- मानगो के खड़िया बस्ती में हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने मारी गोली

jamshedpur theft-पटमदा के बेलटांड में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी, नकद समेत दो लाख के बिजली उपकरण उड़ा ले गए चोर, दुकानदारों में रोष

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध

West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur police success- मानगो के खड़िया बस्ती में हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने मारी गोली

jamshedpur theft-पटमदा के बेलटांड में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी, नकद समेत दो लाख के बिजली उपकरण उड़ा ले गए चोर, दुकानदारों में रोष

jamshedpur sikh samaj- 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

Jamshedpur police action : सोनारी की कुख्यात अपराधी चटनी डॉन गिरफ्तार, लड़की होकर अपराधी कर रही अपराध

West Bengal jahangir khan lockup issue- जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, 8 गिरफ्तार, टीएमसी नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड

Tata steel ld 2 blood donation : टाटा स्टील के एलडी 2 में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, महिलाओं समेत काफी संख्या में कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News