
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन जिसका नाम अब टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड हो चुका है, की अधिकृत यूनियन टाटा कामगार यूनियन का चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव बीके डिंडा को मजदूरों ने पहले ही अध्यक्ष मनोनीत कर दिया था. अब नई कमिटी के लिए मतदान हुआ, जिसमे नई कमिटी का गठन कर दिया गया. इसके तहत बीके डिंडा अध्यक्ष, राजकिशोर कार्यकारी अध्यक्ष, लक्ष्मण साहू वाईस प्रेसिडेंट, अजय देव संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार को बनाया गया.

गुरुवार को शांतिपूर्ण हुए चुनाव में कुल 14 कमिटी मेम्बर के लिए मतदान हुआ जबकि एक पहले ही निर्विरोध हो चुके थे. मतदान के बाद हुई मतगणना में अपर्णा, सुजय नायक, प्रसन्न प्रधान, तापस कुमार प्रधान, संजीव कुमार उपाध्याय, धनीराम माझी, भीमसेन महतो, असीम कुमार, हरमन सिंह, आशुतोष प्रधान, प्रबीर कुमार देव, मणि कुमार, सतीश पांडेय और देबजीत पॉल विजेता घोषित किये गए. नई कमिटी के चुनाव के सफल संचालन में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू ने अहम भूमिका निभाई.






