
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है, शुक्रवार की सुबह धुंध के साथ हल्के बादल भी छाए रहे. इस दौरान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली, जिससे ठंड बढ़ गई. इसका असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिला, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. वहीं हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 92 और न्युनतम 79 दर्ज की गई. अगर मौसम विभाग रांची की माने तो 17 दिसंबर तक इसी तरह सुबह धुंध रहेगी और बादल छाए रहेंगे, वहीं 17 दिसंबर के बाद बादल हटेगें. बादल हटने से शहर में ठंड भी बढ़ेगी.
रात 11 के बाद सड़के हो रही सुनसान
शहर में ठंड बढ़ने से लोग रात 11 बजे के बाद सड़को पर नहीं निकल रहे है. सड़कों पर सन्नाटा साफ देखा जा सकता है. वहीं रात को कुहासे के कारण सड़को पर विजिबिलिटी भी कम हो गई है.







