
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुम्बुरुई के पुत्र विमल सुम्बुरुई उर्फ हिटलर को पश्चिम सिंहभूम जिला इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया. इस दौरान राकेश्वर पांडेय ने कहा कि देश और देशवासी पुनः कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं, हमारी जिम्मेदारी बढ़ी हैं, इसलिए पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले में विमल सुम्बुरुई जैसे कर्मठ नेता की इंटक और कांग्रेस को जरूरत समय की मांग हैं. इस मौके पर विमल सुम्बुरुई ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए पश्चिमी सिंहभूम इंटक जिलाअध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि बतौर इंटक अध्यक्ष पूरे सिंहभूम में मजदूरों के हक की लड़ाई में हमेशा तैयार रहेंगे. कम्पनी व असंगठित क्षेत्र में मजदूरों को हक़ मिले, यहीं मेरा प्रयास रहेगा. इस मौके पर बिनोद सवैया, रामसिंह सवैया, सलाम नबाब, मो ख़ालिख, महेंद्र मिश्रा सँयुक्त महामंत्री झारखंड प्रदेश इंटक, बिनोद कुमार राय सँयुक्त महासचिव झारखंड इंटक, मनोज सिंह, परविंदर सिंह सोहल सचिव प्रदेश इंटक भी मुख्य रूप से मौजूद थे.



