
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के किसानों को शरद ऋतु में गेहूं, मकई, चाना और अन्य फसलों की खेती करने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया. कहा गया कि किसान इन फसलों की खेती कर लाभान्वित हो सकते हैं. कार्यशाला में टीएसआरडी के मो असरफ, रोशन कुमार, एटीएम वासुदेव महतो, दीपक नायक, राम दयाल मुंडा, सुजित कुमार, जनसेवक सुकलाल कुमार, कमलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.







