
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) समेत तमाम अस्पतालों के सारे चिकित्सको, कर्मचारियों और सभी स्तर के लोगों की छुट्टी को बहाल कर दिया गया है. 5 अप्रैल को एक आदेश के तहत सभी स्तर के मेडिकल से जुड़े लोगों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था और किसी तरह की छुट्टी लेने पर पाबंदी लगा दी गयी थी. कोरोना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया था. मंगलवार को एक बार फिर से आदेश जारी करते हुए पूर्व की तरह सारे लोग छुट्टी ले सकते है. सामान्य स्थिति को बहाल कर दिया गया है. वीपी एचआरएम अतरई सरकार के स्तर पर यह आदेश जारी किया गया है. इसके तहत कोरोना के संक्रमण बढ़ने पर फिर नये सिरे से फैसला लिया जायेगा, लेकिन अभी फिलहाल सारे लोग नियों के तहत छुट्टी ले सकते है.











