
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रिजल्ट आने वाला है. चुनाव के दौरान ही एनआरसी और सीएए जैसे बिल जारी कर दिया गया है. गुरुवार को केंद्रीय शांति समिति के पदाधिकारी रामबाबू सिंह और आशुतोष कुमार ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान इन लोगों ने सुझाव दिया कि हर हाल में जमशेदपुर में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इन लोगों ने शांति को बहाल रखने के लिए अपने सुझाव भी दिये.







