
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता गुरुवार को हो गया. इस समझौते का लाभ 981 कर्मचारियों को मिलेगा. इस समझौते पर टिनप्लेट कंपनी के एमडी आरएन मूर्ति और यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत अन्य लोगो ने हस्ताक्षर किया.

इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 10 हजार 250 रूपये और 12 हजार रुपये प्रति माह जबकि कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2018 से लेकर दिसंबर 2019 के बीच तक का एरियर भी मिलेगा. 1 अप्रैल 2018 से यह समझौता लागू किया गया है. इसके तहत फरवरी 2020 में कर्मचारियों को 1 लाख 90 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 15 हजार रुपये तक का एरियर मिलेगा. यह समझौता 1 अप्रैल 2018 से लेकर छः साल के लिए लागू किया गया है.








