
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह कल्याणनगर स्थित गौतम विहार में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए मारपीट को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. इस दौरान दोनों पक्ष के लोग थाना में ही भिड़ गए. एक पक्ष से गौतम विहार ई ब्ल़ॉक निवासी श्यामू प्रसाद ने बताया कि उसके पार्किंग में बगल फ्लैट में रहने वाले सोमनाथ विश्वास के साथ पुर्व में पार्किंग को लेकर मारपीट हो चुकी है.
इसकी शिकायत थाना में कि गई थी. इसी बात को लेकर सोमनाथ और उसकी पत्नी शालिनी गुरुवार रात को घर में घुसे और मारपीट करने लगे साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की, वहीं दूसरे पक्ष से सोमनाथ ने बताया कि पुर्व में श्यामू ने पार्किंग में खड़ी उनकी बाइक में तोड़फोड़ की थी जिसके बाद उन्होने सोमवार को थाना में शिकायत की थी. शिकायत के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ था. गुरुवार की रात सभी घर में घुसे और मारपीट की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.







